कैराना। समाजवादी पार्टी की बैठक विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर सत्यपाल सिंह के आवास पर हुई। अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज के लोगों को साथ लेकर चलती है, जबकि वर्तमान में कुछ अन्य पार्टियां समाज को आपस में बांटना चाहती है और उन्हें भिड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर एक बूथ पर छह कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाएगी। इसके अलावा अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डाक्टर बिल्लू कश्यप, विजयपाल लक्ष्मणपुर, नानू कश्यप पंजीठ, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।