जननायक कर्पूरी ठाकुुर को नमन किया
शामली।
जननायक कर्पूरी ठाकुर का 94 वां जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव सैन मंदिर खारा कुआं अजुध्या चौक पर सैन समाज ने कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन के पति राजेश्वर बंसल और विशिष्ट अतिथि पूर्व आईजी विजय कुमार गर्ग ने सभी को उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ठाकुर साहब ने हमेशा मजदूरों और किसानों की उन्नति के लिए संघर्ष किया था। उन्हें किसानों तथा गरीबों को मसीहा कहा जाता था। समाज के लोगों ने चेयरमैन पति का माला डालकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पवन ने किया। इस दौरान किरणपाल, भोपाल, रामू, चरण सिंह, सतपाल, विनोद, दिनेश, पवन आदि मौजूद रहे।