फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान के हिसाब से मिले लाउडस्पीकर की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद का एक प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में डीएम से मिला। उन्होंने लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति अजान के हिसाब से करने की मांग की। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष मौलाना बदरूल हुदा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर संबंधी हाईकोर्ट के आदेशों के वह सम्मान करते हैं। मस्जिदों पर अनुमति के लिए अल्पसंख्यकों को समस्या उत्पन्न होगी। बताया कि अजान और नमाज का समय परिवर्तन होता रहता है। उन्होंने डीएम से जिलेभर में समयानुसार अजान की अनुमति कराने का आग्रह किया है। डीएम ने उन्हें पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वहीं, बाद में प्रतिनिधिमंडल एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य से भी मिला और कहा कि समयानुसार लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति के लिए दूसरे अलग से फार्म भरने की आवश्यकता होगी। एसडीएम ने उन्हें बताया कि कोई और फार्म नहीं भरने होंगे, बल्कि इन्हीं पर एक-एक, डेढ़-डेढ़ घंटे के हिसाब से अनुमति दे दी जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार ही अनुमति दी जाएगी। इस दौरान मौलाना बिलाल बिजरौलवी, समीउल्लाह खान, मौलाना जुनेद, मौलाना ताहिर, मौलाना फैजान साकिब कासमी, मोहम्मद मुस्तफा, अजमतुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें