थानाभवन (ब्यूरो)। नगर पंचायत थानाभवन के हॉल में मानव मौलिक अधिकार एसोसिएशन की ओर से हृदय जांच शिविर लगाया गया। शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एनसी शर्मा और चेयरपर्सन के पति इंतजार अजीज ने संयुक्त रुप से किया गया। डॉक्टर ममतेश गुप्ता की टीम ने 150 लोगों ने हृदय, ब्लड प्रेशर और शुगर आदि की जांच की। 10 लोगों को हार्ट की गहन जांच कराने की सलाह दी गई। शिविर में डॉक्टर आरके भारद्वाज, डॉक्टर शाहिद, लव कुमार, डॉक्टर तौहीद हसन, डॉक्टर जयप्रकाश, डॉक्टर दीपक सेठी, रजनीश प्रधान ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान रूबी, यूनुस, वसीम, संदीप, मनीष, सरताज और खुर्शीदा आदि मौजूद रहे।