जिला महासचिव जहीद हसन को पद से किया निष्कासित
शामली। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला के आवास पर आयोजित हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने जिला महासचिव जहीद हसन को उनके पद से निष्कासित कर दिया। आदेश पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक की सूचना जहीद हसन को दी गई थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान हरिमोहन शर्मा, अकील अहमद, जाकिर, शमीम, रिजवान, आरिफ, उज्ज्वल, योगेंद्र, अंजना देवी आदि मौजूद रहे।