फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने बढ़ाएं शहीद के परिवार की मदद के लिए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद कांस्टेबल अंकित तोमर के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। कार्यकर्ताओं ने शहर के कॉलेजों और बाजारों में घूमकर आर्थिक मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया। इकट्ठा की गई धनराशि का ड्राफ्ट बनवाकर पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल शहीद अंकित तोमर के परिवार की आर्थिक मदद के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता आगे आए है। कार्यकर्ताओं ने जिला सह संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में चंदा इकट्ठा किया। इसकी शुरूआत कार्यकर्ताओं ने शहर के आरके पीजी कॉलेज से गुल्लक लेकर किया। उन्होंने कॉलेज के परिसर और कार्यालयों में घूमकर चंदा एकत्र किया। इसके बाद उन्होंने शहर के सभी बाजारों और मेन रोड पर हर घर और दुकान से चंदा एकत्र किया। निविश कुमार ने बताया कि यह अभियान जनपद के अन्य कस्बों में भी चलाया जा रहा है। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। सभी गुल्लक भर जाने के बाद एसपी और सीओ के सामने खोलकर सभी पैसे का ड्राफ्ट बनवाकर उनके माध्यम से पीड़ित परिवार को सौंपा जाएगा। इससे परिवार की आर्थिक मदद हो सके। इस दौरान तहसील संयोजक मनीष कालखंडे, प्रतीक गर्ग, अमित, गोपाल, विपुल पंवार, पुनीत द्विवेदी, हिमांशु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें