फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में स्थित जैन धर्मशाला में भगवान 1008 श्री चंद्रप्रभु एवं श्री पार्श्वनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सरावज्ञान में स्थित जैन मंदिर से भगवान 1008 श्री चंद्रप्रभु एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान चंद्रप्रभु एवं पार्श्वनाथ जी के रथ को फूलों से सजाया गया था। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों व ढोल नंगाड़ों की भक्ति भरी धुनों पर नाच रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होकर देवी मंदिर रोड पर स्थित जैन बाग मंदिर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आए म्यूजिकल ग्रुप ने सतीचंदन बाला की नाटिका प्रस्तुत की। शोभायात्रा का शुभारंभ विनय कुमार जैन ने किया। मौके पर प्रद्युमन जैन अध्यक्ष, मुकेश जैन, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन, नितिन, मयंक जैन, शोभित जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, अनूप जैन, नीरज जैन, संयम जैन, रितेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें