फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को समझाया शारीरिक शिक्षा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक जीवन में शारीरिक शिक्षा का महत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी को शिक्षकों ने दैनिक जीवन में शारीरिक शिक्षा का महत्व समझाया।
विज्ञापन

शनिवार को माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी और एमपी डिग्री कॉलेज सीतापुर के प्रो. सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वयं को स्वस्थ रखने के जानकारी दी। बताया कि एक मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए कितने विटामिन और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य को जीवन में शिक्षा के साथ साथ शारीरिक शिक्षा भी अनिवार्य है। प्राचार्य वेद कुमारी ने कॉलेज में आए हुए अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विकास तोमर जो प्रो कबड्डी लीग में बैंगलोर बुल्स टीम के सदस्य हैं उसे सम्मानित करते हुए कहा कि वह आज स्वस्थ शरीर के कारण ही इतने आगे पहुंचा है। संचालन डॉ. प्रताप कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. छवि, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें