दो राजकीय कॉलेजों में लगेगा आरओ
शामली।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं को जल्द ही आरओ का पानी पीने को मिलेगा। जनपद के दो राजकीय बालिका कॉलेजों का चयन किया गया है।
मंगलवार को जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं को जल्द ही आरओ का पानी पीने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में 11 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज चल रहे है। कॉलेजों में कुछ सरकारी हैंडपंपों को पानी दूषित भी रहता है। नतीजतन बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं। शासन के निर्देश पर क्लीन स्कूल, ग्रीन स्कूल योजना के तहत छात्राओं को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए दो राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों का चयन हुआ है। इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमालपुर शामिल है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों कॉलेजों में वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर सिस्टम की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके लिए करीब एक लाख 28 हजार रुपये का बजट पास हो गया है।