फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुट डायवर्जन के कारण करनाल हाइवे पर लगी 12 किमी लंबी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।
विज्ञापन

शामली में रेलपार बाईपास निर्माण के चलतेे रूट डायवर्जन किए जाने से मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। झिंझाना में गाडीवाला चौराहे से दोनों ओर करीब कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन चालक अपने वाहनों को डिवाइडरों से उतारकर निकालने का प्रयास करते रहे। कई बार पुलिस की वाहन चालकों से तीखी झड़प तक हुई।
विज्ञापन

बुधवार को शामली में रूट डायवर्जन के कारण सुबह आठ बजे से ही मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना क्षेत्र में गाडीवाला चौराहे से एक तरफ टिटौली तक तो दूसरी तरफ बिड़ौली में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने के कारण मुसाफिरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी वाहनों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों से पुलिस की नोकझोंक भी हुुई। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टी होने पर स्कूली वाहन बच्चों को लेकर जाम में फंसे रहे। कार व ट्रैक्टर चालकों ने अपने वाहनों को सड़क के बीच बने डिवाइडरों से उतारकर निकाला थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मेरठ जाने वाले वाहनों को शामली जाने से रोककर कैराना व मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को ऊन, थानाभवन के रास्ते से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें