फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध अमावस्या बुधवार 11 बजे तक, दुर्गा नवरात्र बृहस्पतिवार को शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर बाजारों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में सांझी बिक्री के लिए दुकानें लग गई हैं।
शहर के वीवी इंटर कालेज रोड से लेकर हनुमान रोड शिवचौक और कोतवाली रोड पर सांझी बेचने वालों की दुकानें सज गई हैं। एक से एक सुंदर सांझी बाजार में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 600 रुपये के बीच है। इसके अलावा घी, नारियल, चुनरी, मालाएं अखंड ज्योति की बत्ती की बिक्री शुरू होगई है। मंगलवार को गांधी चौक बड़ा बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही, पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि 20 सितंबर को अमावस्या के दिन श्राद्ध का समापन हो रहा है। 21 सितंबर को श्री दुर्गा नवरात्र घट स्थापना के साथ शुरू हो जाएंगे। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे घट स्थापना का विशेष संयोग बन रहा है। 28 सितंबर को मां दुर्गाष्टमी और 29 सितंबर को मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा होगी। 30 सितंबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें