थानाभवन (शामली)।
दो दिवसीय चतुर्थ इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कस्बे के अर्पण पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों कोे सम्मानित किया।
अर्पण पब्लिक स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, विरेंद्र सिंह व अर्पण सैनी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिला सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत व हरिद्वार के 41 विद्यालयों के 463 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 210 अंक प्राप्त कर अर्पण पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 207 अंक प्राप्त करने वाले दून वैली पब्लिक स्कूल सहारनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि तृतीय स्थान पर गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली रहे। निर्णायक भूमिका के लिए मुकेश जाटव, पुनीत गुप्ता, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, आकाश भारद्वाज, फिरोज कुरैशी, विशाल कुमार पाल रहे। विजेता बच्चों को अर्पण सैनी व लिटिल स्टार स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा राणा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक जज सचिन ठाकुर रहे।
प्रधानाचार्या मनदीप सैनी ने अभिनव सैनी, मनु कादियान, अरुण पुंडीर, प्रणव गोयल, छवि सैनी, पल्लवी पुंडीर, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद सुहेल, गर्वित सैनी, शिवम अरोरा, प्रज्जवल, अभिनव का सम्मानित किया। उधर दिव्या पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव गौड़ ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।