झिंझाना। ईद-उल अजहा पर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम ऊन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मंगलवार को एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य व थाना प्रभारी भगवत सिंह ने क्षेत्र व कस्बे के लोगों की बैठक बुलाकर दो सितंबर को ईद उल अजहा के त्योहार पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा की त्योहार के बाद घरों के आसपास खुले में गंदगी नहीं डाले। बैठक में पूर्व चेयरमैन हाजी सरफराज खा, आशीष मित्तल, राकेश गोयल, नौशाद कुरैशी, पीरजी बिल्लन, राफे खां, वसीम कुरैशी, सलीम, पूर्व प्रधान प्रेम जैनपुर, सतीश प्रधान काला माजरा, प्रधान होशियार सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे है।
हादसे में वृद्ध घायल
शामली। ऊंचागांव निवासी मेघराज किसी काम से कैराना आया हुआ था। बताया जाता है कि वह देर शाम गांव लौट रहा था। कांधला रोड पर मीट प्लांट से आगे महेंद्रा पिकप ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।