शामली।
ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा को बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सम्मानित किया।
शनिवार को कैराना रोड स्थित एक विवाह मंडप में आयोजित समारोह में एसपी ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जनता भी बराबर की सहयोगी है। जनसहयोग से ही कार्रवाई होती है। इस दौरान ब्राह्मण समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक को भगवान परशुराम की प्रतिमा और फरसा भेंट किया तथा पगड़ी पहनाकर और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विजय कौशिक, मदनपाल शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, उमादत्त शर्मा, किरणपाल शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा, बालकिशन शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, कैलाशचंद कौशिक, प्रेमकिशोर कोठारी, अजय शर्मा, श्रवण शर्मा, राजेश्वर शर्मा, योगेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, अशोक वशिष्ठ, राधेश्याम शर्मा तथा घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा और बालकृष्ण शर्मा ने किया।