कैराना तहसील क्षेत्र के गांव अलीपुर में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा है। ग्रामीण कई बार तहसील दिवस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
गांव अलीपुर निवासी महबूब ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि उनके गांव में चारागाह की भूमि 1.3770 हेक्टेयर भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल से साठगांठ करके अवैध कब्जा कर रखा है। उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटवाया जाए। इसके अलावा गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की गई है। उधर, अलीपुर गांव के ही नासिर, मुबारिक, बुग्गी, सन्नो आदि ने शिकायत कर कहा कि गांव के कुछ लोग उनके मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।
शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
शामली। भारतीय कल्याण पार्टी की ओर से सुभाष चौक पर अमर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय कल्याण पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलदीप ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। देशवासी उन शहीदों को भूल गए हैं, जिन्होंने जाति-धर्म को न मानते हुए हिंदुस्तान को अपने लहू से सींचा था। इस दौरान बिट्टू उपाध्याय, करन सैनी, विकास निर्वाल, रवि खोकर, कपिल, सौरव, अंकित, जसकरण सिंह, मनीष, नावेद चौधरी, अमित, वरुण विश्वकर्मा, अनमोल उपाध्याय, रवि, विपिन, गौतम प्रजापति, अमित सिंह, अंकुर तेजान, पिन्टू तेजान, अभिषेक विश्वकर्मा और रोहित आदि मौजूद रहे।