फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट निर्धारण के लरंए मांगी आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल रेट निर्धारण के लिए मांगी आपत्ति
विज्ञापन

शामली। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि भूसंपत्तियों के न्यूनतम मूल्य के निर्धारण हेतु उपनिबंधक शामली एवं उप निबंधक कैराना से प्रस्ताव लिए गए हैं। इसके आधार पर विभिन्न श्रेणियों की भूमि के संबंध में नई दरें प्रस्तावित की गई हैं। आम नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपत्ति मांगी गई हैं। आपत्ति उपनिबंधक , तहसीलदार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय में 28 जुलाई तक जमा कराई जा सकती हैं। आपत्तियों का निस्तारण 29 जुलाई से किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जन शिकायतों लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। समस्त अधिकारियों को समय से गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए, जो शिकायतें 15 दिन से अधिक समय से लंबित हैं, उनका तीन दिन के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों को कोई भी प्रकरण निर्धारित समय से अधिक से ऊपर लंबित नहीं रहना चाहिए। प्रतिदिन अपने लॉगिन एवं यूजर आईडी से पोर्टल का अनुश्रवण किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें