फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनो अमान की दुआओ के साथ सालाना उर्स संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन

जलालाबाद। जलालाबाद के बेरी वाले पीर के नाम से मशहूर अमजद अली रहमतुल्ला पीर साहब पर सालाना उर्स शनिवार को दुआओं के साथ संपन्न हो गया। दूरदराज से आए लोगों ने पीर पर चादर चढ़ाने के साथ ही देश में अमन-चैन की दुआ की।
शनिवार को दो दिवसीय उर्स मेले का समापन हो गया। सभी धर्मों के लोगों ने अमजद अली रहमतुल्ला पीर साहब पर चादर चढ़ा दुआएं मांगी। शुक्रवार की रात में अफजाल एंड कव्वाल पार्टी, सरपो कव्वाल थानाभवन, कल्लू जलालाबाद, असलम शाबरी सहारनपुर, महमूद मुजफ्फरनगर, राकेश उपाध्याय पार्टी आदि कव्वाल पार्टियों ने अपने-अपने अंदाज में सूफिया कलाम पेश के साथ बाबा अमजद अली रहमतुल्ला की दरगाह पर पूरी रात माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। लतीफ भाई पीर, इकबाल सैयद पीर, भिक्का मलिक पीर आदि ने दूरदराज से आए लोगों ने अमनो-अमान की सलामती के लिए दुआएं पढ़ी। सबको पीर साहब का प्रसाद दिया। कार्यक्रम में कुलदीप नानौता, मोहम्मद इस्लाम, रामपाल चौधरी, पंडित बुधराम, सोमपाल करनाल, श्याम सिंह , भिक्का मलिक, राजपाल सिंह, राकेश, बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिया खेड़ा पर हवन में आहुतियां दी
जलालाबाद। कस्बे के ग्राम ईस्माइलपुर में शनिवार को भूमिया खेड़ा देव स्थान पर ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक रूप से हवन-यज्ञ किया। देवताओं की प्रसन्नता के लिए मंत्रों के साथ सभी ने आहुतियां दी। इसके बाद शंख ध्वनि और ढोल व झंडे के साथ पूरे ग्राम में दूध की धार के साथ परिक्रमा की। सामूहिक रूप से देवताओं की प्रार्थना कर गांव में सुख शांति ,समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान जगदीश प्रसाद मदन सिंह, ब्रह्म सिंह, जिलेराम शास्त्री, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, मास्टर अनुज सैनी, लाल सिंह, मास्टर रामगोपाल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें