फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजा

विज्ञापन
कैराना में शेल्टर होम में बैठे गोंडा के श्रमिक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से पैदल आने वाले करीब 150 श्रमिकों को कैराना शेल्टर होम से यूपी रोडवेज की पांच बसों से उनके गृह जनपद भेज दिया गया। शेल्टर होम में अभी भी यूपी और बिहार के करीब 150 श्रमिक बसों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन ने 19 बसों के द्वारा बहराइच, गौंडा, लखीमपुर खीरी, कन्नौज आदि जिलों में करीब 600 श्रमिकों को भेज दिया था। बृहस्पतिवार को भी हरियाणा पंजाब से पैदल चल कर करीब 300 श्रमिक यहां पहुंचे। जिन्हें कैराना में राधा स्वामी सत्संग भवन में बनाये गये शेल्टर होम भेजा गया। यहां पर सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने और भोजन खिलाने के बाद अपराह्न तीन बजे तक यूपी रोडवेज की पांच बसों से 150 श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेज दिया गया था। शेल्टर होम में मौजूद बाकी 150 श्रमिकों में से करीब 100 श्रमिक बिहार के रहने वाले हैं। जिनको डीएम द्वारा दिशा निर्देश मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाएगा, ताकि वो बिहार जाने वाली ट्रेन से अपने घर जा सकें। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजा जाएगा। उधर, कैराना में सचिव पंचायत प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि शेखुपुरा में हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से शामली जनपद के 10 श्रमिक आए थे। सभी को मनरेगा में रोजगार दिया गया। खंड विकास कार्यालय आगे भी प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराएगा।

शामली के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें