फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता पुलिस द्वारा पकड़ा आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। पुलिस और एसओजी टीम ने ट्रांसफार्मर के तार चोरी करने वाले गिरोह के 15 हजार रुपये इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गांव गंदेवड़ा संगम नहर पुल के निकट से फुरकान, निवासी गांव लंढौरा थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर को तमंचा, तीन कारतूस और चार लाख 60 हजार रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबहेटा याकूबपुर बिजलीघर में बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के तार चोरी कर लिए गए थे। इसके एक सप्ताह बाद 20 अक्तूबर की रात गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी बिजलीघर से ट्रांसफार्मर तार को चोरी कर लिया था। दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था। इन घटनाओं में शामिल गिरोह के आठ बदमाशों को थानाभवन व गढ़ीपुख्ता पुलिस पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में फुरकान फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें