शामली में बीएसएम स्कूल में यूपी बोर्ड की परीक्षा देते छात-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स की मुख्य परीक्षाएं 13 मार्च से प्रारंभ होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी डिग्री कॉलेजों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस बार की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। परीक्षा तीन पाली में आयोजित होंगी। प्रवेश पत्र भी निकलने प्रारंभ हो चुके है।
सीसीएसयू ने इस बार सभी डिग्री कॉलेजों में यूजी प्राइवेट, संस्थागत और पीजी प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं सेल्फ सेंटर पर न कराते हुए अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर कराने का निर्णय लिया है। वहीं परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी डिग्री कॉलेजों को पहले ही सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। पहले यह परीक्षा 27 फरवरी से होनी थी, जिसके बाद पांच मार्च और फिर नौ मार्च और अब यूनिवर्सिटी ने 13 मार्च से कराने का फैसला लिया है। परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रवेशपत्र भी निकलने प्रारंभ हो गए हैं। आरके (पीजी) कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए इस बार जनपद में 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीन पाली में आयोजित होंगी। पहली पाली सुबह 7 बजे से 10 तक, द्वितीय पाली 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तृतीय पाली अपराह्न तीन बजे से 6 बजे तक चलेगी। कॉलेजों में यूनिवर्सिटी केे निर्देशानुसार परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सीसीटीवी व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। रोल नंबर पहुंचते ही छात्र संख्या के अनुसार सीटिंग प्लान का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सचल दल का गठन कर चेकिंग भी की जाएगी।
परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र से जुड़े कॉलेज
- विजय सिंह पथिक कैराना उपाध्याय नयन सागर डिग्री कॉलेज झिंझाना और स्वयं विजय सिंह पथिक कैराना
- आरके पीजी कॉलेज शामली जैन कॉलेज बनत, केएस कॉलेज शामली और आरके कॉलेज शामली
- वीवी पीजी कॉलेज शामली सिल्वर बेल्स शामली, स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज बाबरी, विवेकानंद डिग्री कॉलेज गढ़ीपुख्ता, सेंट आरसी बनत, स्वामी स्वरूपानंद गढ़ीपुख्ता और वीवीपीजी कॉलेज शामली।
राजकीय महिला पीजी कॉलेज कांधेला कांधला डिग्री कॉलेज कांधला, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला
- हिंदू महिला महाविद्यालय शामली हिंदू महिला महाविद्यालय
- चौधरी अतर सिंह कॉलेज थानाभवन भगवती शेर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज जंधेड़ी और अतर सिंह डिग्री कॉलेज
- सिल्वर बेल्स कॉलेज शामली सेंट आरसी कॉलेज बनत और सिल्वर बेल्स कॉलेज पानीपत रोड शामली
- उपाध्याय नयन सागर कॉलेज झिंझाना स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज झिंझाना, गुरुदेव कॉलेज झिंझाना और उपाध्याय नयन सागर कॉलेज झिंझाना
- मां सरस्वती बालिका महाविद्यालय कैराना मां सरस्वती महाविद्यालय कॉलेज कैराना
- स्वामी कल्याण देव कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना मां सरस्वती डिग्री कॉलेज कैराना और स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज झिंझाना
- स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बाबरी स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बाबरी
- एल्पाइन कॉलेज जलालाबाद डाक्टर एसएन देव डिग्री कॉलेज सिक्का, चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज थानाभवन और एल्पाइन कॉलेज जलालाबाद
- गुुुरुदेव कॉलेज झिंझाना गुरुदेव कॉलेज झिंझाना
- सेंट आरसी कॉलेज बनत ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान भाजू और सेंट आरसी कॉलेज बनत
- शहीद भगत सिंह कॉलेज डांगरोल कांधला कॉलेज कांधला और शहीद भगत सिंह डिग्री कॉलेज
यूपी बोर्ड : 196 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को इंटर समाजशास्त्र और व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड में पहली पाली में इंटर समाजशास्त्र विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी 33 केंद्रों पर 3374 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 3180 ने परीक्षा दी व 194 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 198 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें 196 ने परीक्षा दी और दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वही,ं सीबीएसई में सात केंद्रों पर हाईस्कूल की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 1330 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 16 ने परीक्षा छोड़ दी और 1314 ने परीक्षा दी। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर और सीबीएसई के जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि सचल दलों ने केंद्रों पर छापामारी की, लेकिन किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।