मां शीतला मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शामली। शीतला माता के मंदिर में सप्तमी को विशाल मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शीतला की विशेष पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी। शाम को हुई महाआरती और विशेष पूजन में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कारपोरेशन बैंक शाखा शामली के प्रबंधक डीएल वर्मा, भाजपा नेता सुखचैन वालिया, कर्ण चौधरी, अमरनाथ भगत जी, मनोज कुमार प्रधान, प्रवीण कुमार, अनुज बिडला, सुदेश बिडला और पंडित महेंद्र भूषण मुख्य रुप से मौजूद रहे।