योग करो स्वस्थ रहो
शामली। आरके इंटर कॉलेज में चल रहे 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में साधकों को योग करते समय नियमों के बारे में बताया गया।
इस कॉलेज में चल रहे योग शिविर का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। योगाचार्य श्रीपाल ने सभी योग प्रशिक्षुओं को योग करते समय आसन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योग करते समय शरीर को सख्त न रखें। झटके के साथ योग न करें। सभी अपनी अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता के अनुसार ही योग करें। अभ्यास करने के बाद 30 मिनट बाद ही स्नान करें। ग्रीवा चालन से संबंधित योग क्रियाओं को सिखाया। उन्होंने बताया कि योगासन से हड्डियां मजबूत होती है। इस कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने योग साधकों से कहा कि अगर आप अपना स्वास्थ्य ठीक रखना चाहते हैं, तो आपको नियमित योग करना पडे़गा। इस दौरान सहदेव सिंह, सुुधीर कुमार, लोकेश कुमार, मुकेश तोमर, सुनीता मलिक, रुपा बालियान, सीमा बालियान, अमृता सिंह, सीमा, सुमन आदि मौजूद रहे।