फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में फरियादियों ने एसपी से की शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाने में समाधान दिवस में आए फरियादी पूरे दिन पीने के पानी के लिए तरसते नजर आए। लोगों ने एसपी से अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

योगी सरकार में शासन का आदेश है कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों के लिए बैठने व पीने के पानी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं की गई। शनिवार का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने के बाद भी थाने में फरियादियों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नही की गई। वहीं, बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गई। फरियादी इसाक, सतीश पिंडौरा, इनाम अजीजपुर, गुड्डी झिंझाना, इदरीश, रामहेर, देशराज, बिललन, शहजाद आदि ने बताया कि थाना झिंझाना में अपनी समस्याओं को लेकर गए थे। गर्मी में पुलिस ने कोई व्यवस्था फरियादियों के लिए नहीं की है। एसएसआई संदीप बालियान ने बताया कि समाधान दिवस के रजिस्टर को होमगार्ड अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें