फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की कमी के चलते कब्रिस्तान की भूमि पर नहीं दिलाया जा सका कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। फोर्स की कमी के चलते पुलिस-प्रशासन बंगाली कश्यप समाज के लोगों को कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा नहीं दिला सका।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बंगाली कश्यप समाज के चंदकी राम की मौत हो जाने के बाद कांधला रोड स्थित कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जा सका था। इस पर अगले दिन बंगाली कश्यप समाज के लोगों ने तहसील में धरना देते हुए कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की थी। प्रशासन ने समाज के लोगों को ( शनिवार ) को पैमाइश करा कर कब्जा दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। प्रशासन ने फोर्स की कमी की बात कहते हुए कब्जा दिलाने के लिए सोमवार का समय मांगा है। वहीं. शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी शिव कुमार रोड, अरुण कुमार रोड, मनोज कुमार, विनीत कुमार ने प्रार्थनापत्र देते हुए अवगत कराया कि कांधला रोड पर उनकी खसरा संख्या 1670 का रकबा कम करके उसे खसरा संख्या 1679 बना दिया गया। उक्त 1679 को कब्रिस्तान की भूमि दर्शा कर बंगाली कश्यप समाज को कब्जा दिलाया जा रहा है जो कि गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें