शामली राजकीय महिला पोलीटेक्निक में टीका लगवाने से पूर्व रजिस्ट्रेशन करवाते लोग
- फोटो : SHAMLI
जिले में 1490 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में बुधवार को तेज बारिश के चलते टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या कम रही। 17 बूथों पर 2750 लक्ष्य के सापेक्ष 1490 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। उधर, जिले को वैक्सीन की छह हजार डोज मिली है।
जिले में वैक्सीन की कमी के कारण बुधवार को मात्र 17 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल तक के लोगों को 10 बूथों पर टीके लगाए गए। इन बूथों पर 1750 के लक्ष्य के सापेक्ष 959 लोगों को टीके लगाए गए। 894 लोगों को पहली डोज व 65 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 54.80 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 95 वॉयल खर्च हुई। 45 प्लस के लोगों को सात बूथों पर टीके लगाए गए। 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष 541 लोगों को टीके लगे। 283 लोगों को पहली डोज व 258 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे। 54.10 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 54 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण टीका लगवाने वालों की संख्या कम रही। उन्होंने बताया कि बुधवार को वैक्सीन की छह हजार डोज मिली है।
शामली राजकीय महिला पोलीटेक्निक में टीका लगवाता युवक- फोटो : SHAMLI