शामली। जिले में 146 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 174 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 1201 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर के लगभग 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव काबड़ौत में दो, लांक में दो, दुर्गनपुर में एक, समसपुर में एक, हिरनवाड़ा में छह, सिलावर में तीन, लुहारी में एक, जलालपुर में एक, कैड़ी में एक, बिराल में एक, भभीसा में एक, भिक्का माजरा में एक, एलम में दो, डांगरोल में एक, हिंड में एक, बाबरी में एक, यारपुर में एक, थानाभवन में दो संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा मानकपुर में एक, खोकसा में एक, बलवा में दो,डुंगर में एक, पिंडोरा में एक, कसेरवा खुर्द में आठ, कसेरवा कलां में तीन, कुड़ाना में एक, सिंभालका में एक, ताना में एक, बनत में दो, मवी में दो, खानपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम ने बताया कि 146 नए कोरोना पॉजिटिव की सूचना प्राप्त हुई है। 174 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस प्रकार जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 1201 हो गई है।