शामली। श्री दुर्गा नवरात्र महोत्सव के सातवें दिन मोहल्ला धर्मपुरा में मां शाकंभरी मंदिर में आरती का आयोजन किया गया। श्री शाकंभरी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल को मंदिर के पंडित धर्मपाल शर्मा ने विधि विधान से पूजन और आरती कराई। मुख्य यजमान के रूप में अनिल तायल, सुखपाल तायल मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं को फलाहार का प्रसाद वितरित किया गया। उधर, अध्यक्ष डाक्टर अनिल बंसल ने बताया कि मां शाकंभरी देवी का 49वां भंडारा मोहल्ला बरखंडी के वीरोवाला मंदिर में रविवार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से 18 अप्रैल श्री दुर्गा चतुर्दशी को मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस शहर के हनुमान धाम से रवाना होगी।