शामली। कैराना लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए 40 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर 24 मार्च से ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण देंगे।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कैराना लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर 40 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ विवेक त्रिपाठी, ग्राम्य विकास विभाग परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने मास्टर ट्रेनरों को मतदान और ईवीएम-वीवीपैट मशीन की जानकारी दी। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मास्टर ट्रेनर 24 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। ईवीएम-वीवीपैट प्रशिक्षण प्रभारी नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशिक्षण के दौरान दो घंटे देेर से पहुुंचे। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता फोन करके प्रशिक्षण में बुलाया गया है। विजय पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं की सुरक्षा, बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कालेज के प्रवक्ता आशीष कुमार मौजूूद रहे।