शामली। सहारनपुर मंडल के सहायक सूचना निदेशक सुधीर कुमार ने जिला सूचना कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त पत्रावलियों की जांच करने के बाद अपने दायित्व का सही प्रकार से निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्य के प्रति किसी भी स्तर से उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त पत्रावलियों की जांच करते हुए कहा कि अपने दायित्व का सही प्रकार से निवर्हन करें। कार्यालय में प्रचार सामग्री पंजिका, डिस्पैच पंजिका, उपस्थिति पंजिका आदि का अवलोकन किया गया। कार्यालय में सफाई व्यवस्था संतोष व्यक्त किया। पंकज कुमार द्वारा सहायक निदेशक को कार्यालय की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर सहायक निदेशक द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्यालय की समस्याओं को अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार, सहायक लेखाकार हवा सिंह, प्रचार सहायक किशोरी लाल, कंप्यूटर ऑपरेटर अनु कुमारी आदि मौजूूद रहे।