फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन ने शहीद प्रदीप के घर से की पैदल यात्रा की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की मांग को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए बनत निवासी प्रदीप कुमार के घर से पैदल यात्रा शुरू की। पैदल यात्रा शामली निवासी शहीद अमित कोरी के घर से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपने के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में कस्बा बनत निवासी प्रदीप कुमार और शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी अमित कोरी भी शहीद हो गए थे। आतंकवादियों के इस हमले के बाद से देश में गम और गुस्से का माहौल है और सरकार से आतंकवादियों के इस कायरतापूूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को किसान यूनियन ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की मांग को लेकर दिल्ली तक पैदल यात्रा शुरू की है। कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के आवास से यात्रा का शुभारंभ हुआ। शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां से यात्रा शामली में कुड़ाना रोड पर शहीद अमित कोरी के आवास पर पहुंची। यूनियन कार्यकर्ताओं ने शहीद अमित कोरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा गुरुद्वारा तिराहे से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गई। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि पैदल यात्रा एक मार्च को दिल्ली पहुंचेगी और प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपकर समापन होगा। उन्होंने सरकार से पुलवामा हमले के शिकार हुए जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर रणकुमार, मनोज पंवार, सतबीर सिंह, जयपाल सिंह, मनोज पंवार, रणबीर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र कांधला, सत्यबीर सिंह, जयपाल और अमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें