अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेपल्स एकेडमी के पांच खिलाड़ियों ने नेपाल नेशनल स्पोर्ट्स डवलपमेंट काउंसिल एंड इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में अंडर-14 के तहत गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और जनपद के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार ने बताया कि मेपल्स एकेडमी के छात्र-छात्राएं इंटरनेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खेलने के लिए गए थे। खिलाड़ियों ने कबड्डी का पहला मैच ईरान, दूसरा सेमीफाइनल मैच मलेशिया से जीतकर फाइनल मैच में मेपल्स एकेडमी की टीम पहुंची। फाइनल मैच में नेपाल को हराकर विद्यालय की टीम ने इंटर नेशनल चैंपियनशिप में विजेता घोषित की गई। विजेता छात्र सागर, सावन, देव, युवराज और सचिन शर्मा को नेपाल नेशनल स्पोर्ट्स डवलपमेंट काउंसिल एंड इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा गोल्ड मेडल पहनाकर प्रमाणपत्र व शील्ड देकर उनको सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम कुमार ने कबड्डी कोच ज्योति विद्यालय के सागर, सावन, देव, युवराज और सचिन शर्मा आदि छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं पहनाकर स्वागत किया। संस्था ने बेस्ट कोच का सर्टिफिकेट व शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने इस जीत की बधाई दी। मौके पर खिलाड़ियों के अभिभावकगण भी मौजूद रहे।