फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक कक्ष निरीक्षको को 20 पाली की डयूटी करना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों को 20 पाली की ड्यूटी करना अनिवार्य
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक, 41 से 60 परीक्षार्थियों तीन कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। पांच कमरों पर एक पर्यवेक्षक व तीन आंतरिक सचल दल तैनात होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को वीवी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों से अध्यापिकाओं की सूची तलब की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों से कम से कम 20 पाली की ड्यूटी करना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही कक्ष निरीक्षकों व अध्यापिकाओं की किन किन पालियों मे ड्यूटी लगानी है, उनका ड्यूटी चार्ट बनाकर प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा पूर्व ही प्राप्त करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों के आने तक केंद्र पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें