शामली। नगरपालिका शामली के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद कुमार को चेयरमैन ने रिलीव कर दिया गया। उनका करीब डेढ़ माह पहले बहराइच नगरपालिका में इसी पद पर स्थानांतरण हुआ था।
नगरपालिका परिषद शामली में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद कुमार का शासन ने 22 नवंबर को बहराइच नगरपालिका में इसी पद पर स्थानांतरण कर दिया था, लेकिन स्थानांतरण के बाद भी वे पालिका में रहकर कार्य कर रहे थे। पिछले महीने 15 दिसंबर को सभासद पति निशिकांत संगल ने आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को शिकायत करते हुए बताया था कि सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद कुमार स्थानांतरण होने के बाद भी रिलीव नहीं किया गया है। पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद राम को रिलीव कर दिया गया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को भेजी दी गई है।