समाचार पत्र विक्रेता को पितृशोक
कैराना। मंगलवार मध्यरात्रि मोहल्ला दरबारकलां निवासी अखबार विक्रेता इंतजार अंसारी के पिता हाफिज मुहम्मद यासीन (80) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में मोहल्ला बरकतुल्लाह अमीनी ने उनके जनाजे की नमाज अदा कराई, जिसके बाद उन्हें गौर-ए-गरीबां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, पत्रकारों की बैठक में भी उनके निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि दी गई।