शामली। सरस्वती शिशु मंदिर योजना के जनक कृष्णचंद गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित करके याद किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कृष्णचंद गांधी के जन्म पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर के वंदना सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार व रविंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे और कृष्णचंद गांधी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके व पुष्प अर्पित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर आचार्य राजेंद्र गोयल, रविकुमार, आशीष जैन, सुनील, सुधीर, शिवकुमार धीमान, कृष्णकांत शर्मा, सतीश शर्मा, संदीप कुमार, अनुज शर्मा, सविता गुप्ता, कविता गुप्ता, रमा शर्मा, मोनिका आदि मौजूद रहे।