फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सूर्या फाउंडेशन ने गांव अकबरपुर सुन्हेटी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी में सूर्या फाउंडेशन के मेरठ क्षेत्र प्रमुख नीतीश कुमार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा है, के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के बच्चों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। रैली के जरिये लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इस दौरान गलियों, पंचायत भवन, मंदिर व विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। नीतिश कुमार ने कहा कि गंदगी उनके शरीर में नित-नई बीमारियां पैदा कर देती है, इसलिए आसपास में कहीं गंदगी एकत्र न होनी दी जाए तथा साफ-सफाई का ख्याल रखें। इस दौरान बाल विकास केंद्र के शिक्षक अरविंद कुमार, संजीत, डॉ. बबलू कुमार, गोविंद आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें