कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना के चिकित्साधीक्षक ने उच्चाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एएनएम ने सरकारी क्वार्टर पर नियम विरुद्ध कब्जा कर रखा है चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानू प्रकाश ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ और कैराना कोतवाली पुलिस को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि अकबरपुर सुनहेटी उपकेंद्र पर कार्यरत एनम कैराना अस्पताल परिसर में सरकारी क्वार्टर में रहती है। उक्त एनम ने सरकारी क्वार्टर में नियम विरुद्ध कब्जा कर रखा है तथा एक और कमरे का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। कमरे का निर्माण रोकने के लिए गत 17 सितंबर को एनम को पत्र भेजा था, लेकिन उसके बाद भी निर्माण नहीं रोका गया।