शामली। शहर के कांबोज कॉलोनी स्थित डॉ. कुलदीप सक्सेना नर्सिंग होम में डॉ. कुलदीप सक्सेना के जन्मदिवस पर शल्य चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ उनके पुत्र डॉ. कार्तिक सक्सेना तथा पत्नी रचना सक्सेना ने किया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. सलीम जावेद ने मरीजों का चेकअप कर उनको उपचार दिया। शिविर में करीब 100 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान शिविर में आए सैकड़ों लोगों ने डाक्टर कुलदीप सक्सेना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुकुल सक्सेना, रमेश विश्वकर्मा, मुध शर्मा, रवि, शाकिर, अमरदीन, मम्मत, कयूम अली, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।