फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वि हिंदू महासंघ के नगर कैराना के अध्यक्ष बने रोहताश सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना नगर के शिव मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई। इसमें हिंदू समाज से जात पात का भेदभाव दूर करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज वालिया के निर्देश पर रोहताश सैनी को कैराना नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। 20 हिंदू कार्यकर्ताओं को 15 सितंबर में शामली में होने जा रहे समरसता सम्मेलन में भाग लेने के लिए चयन किया गया। मुख्य अतिथि मनोज सैनी ने कहा कि कुछ विरोधी ताकते हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश रच रही है। सोशल मीडिया आदि पर आरक्षण के नाम से हिंदू जातियों में आपस में नफरत फैलाने का कार्य किया जा रहा है। आह्वान किया कि हिंदू हित में आपसी भेदभाव को दूर करें। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ की ओर से राष्ट्र संत अवैद्य नाथ जी की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 सितंबर को शामली स्थित ब्रेक पाइंट रेस्टोरेंट पर समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रेदश अध्यक्ष भिखारी नाथ प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। बैठक में रोहताश सैनी, शुभम रंगीला, सतीश चौहान, सुभाष सैनी, सतेंद्र कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, राकेश सिंह, रविंद्र कुमार, विकास जैन, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें