उधम सिंह स्टेडियम ट्रायल 16 सितंबर को
शामली। सहारनपुर मंडल के खेल कोआर्डिनेटर अशोक गुप्ता और शामली सह सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि शहीद उधम सिंह स्टेडियम में सोलह सितंबर को अंडर-14 और अंडर-16 के एथलेटिक्स ट्रायल सुबह दस बजे होंगे। जिसमें अंडर-14 में सात नवंबर 2004 से छह नवंबर 2006 के बीच और अंडर-16 में खिलाड़ियों की आयु सात नवंबर 2002 से छह नवंबर 2004 के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड, हाईस्कूल की अंक तालिका, नगर पालिका का प्रमाण पत्र और फोटो साथ लेकर आना होगा। अंडर-14 में 100 मीटर, 600 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और अंडर-16 में 100, 200, 400, 800, 2000, 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और भाला फेंक प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के माध्यम से सभी चयनित बालक और बालिका लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।