फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा से आधा घंटा पहले तक पढ़ते नजर आए अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी काफी गंभीर नजर आए। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक भी अभ्यर्थी पढ़ते नजर आए।
जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिला बिजनौर के अभ्यर्थी काफी लगनशील दिखाई दिए। सुबह की पाली में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी वह अपने अपने परीक्षा केंद्रों के पास बैठे सामान्य ज्ञान की किताबें लेकर पढ़ाई करते नजर आए। यह आलम तब तक चला जब तक परीक्षा केंद्रों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से ना कहा गया हो कि गेट बंद होने जा रहा है। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी किताब बंद की। वहीं जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई वह भी सुबह से ही स्टेशन, पार्क व परीक्षा केंद्रों के आसपास, सड़क किनारे दुकानों के बाहर लौटकर याद करते दिखाई दिए। वीवी इंटर के सामने कई अभ्यर्थी चादर बिछाकर लौटकर पढ़ते दिखाई दिए। जिन बच्चों का परीक्षा केंद्र स्टेशन के नजदीक सरतीदेवी राजाराम में रहा वह स्टेशन के पास टीनशेड के नीचे बड़ी संख्या में ग्रुप बनाकर पढ़ाई करते व आपस में प्रश्न पूछते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें