फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु पहुंची परीक्षा देने सास-ससुर खिलाते नजर आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के नौ केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 में परीक्षा देने के लिए युवा वर्ग, युवतियों के साथ विवाहित महिला भी परीक्षा देने आई। जिसके चलते ज्यादातर महिलाओं के साथ उनकी सास-ससुुुुर या फिर पति साथ पहुंचे। जिनमें काफी महिलाएं ऐसी मिली जिनके साथ एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक बच्चे भी थे। जब बहू परीक्षा देने पहुंची तो ढाई से तीन घंटे तक सास-ससुर और पति बाहर बैठे बच्चों को खिलाते नजर आए। सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के बाहर बिजनौर से आई महिला चारपाई पर बैठकर अपने पोते को हवा करते हुए सुलाती नजर आई। आरके पीजी कॉलेज में बिजनौर से पहुंची सुदेश अपने बच्चे को लेकर ससुर के साथ परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने पर वह बच्चे को ससुर के पास छोड़कर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें