बसपा की जिला कार्यकारिणी का गठन
शामली। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। उसमें जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, संयोजक के अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्र की कमेटियों का गठन भी किया गया है।
मंगलवार को बसपा जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सुशील नहारिया ने बताया कि कार्यकारिणी में अरमान राणा को जिला उपाध्यक्ष, चुन्नी लाल महासचिव, सचिन राकेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय को बनाया गया है, जबकि मनोज जाटव, राजकुमार भारद्वाज, विकेंद्र निर्वाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। वहीं, संदीप कुमार उर्फ भीम को बीवीएफ का जिला संयोजक बनाया है। इसके अलावा कैराना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल जाटव, महासचिव याकूब चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश कश्यप को बनाया है। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महासचिव जगमाल सैनी और सागर प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया है। वहीं, शामली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मास्टर प्रवीण कुमार, महासचिव सुभाष कश्यप और डाक्टर मोहम्मद कासिम को कोषाध्यक्ष बनाया है। इस दौरान देवीदास जयंत, नंद कुमार प्रधान, मुकेश गौतम, फारुख बनत, वेदप्रकाश जाटव, सुनील जाटव, राकेश ताना, रामानंद कोरी, संजय प्रधान, अखलाक प्रधान और श्रवण कश्यप मौजूद रहे।