फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोकेन में आठ घंटे बंद रही थानाभवन मिल,5 हजार क्विंटल से शाम को पुन: चलाई मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के अधिकारियों ने बताया कि मिल रविवार शाम तक अपना वर्ष 2017-18 का पेराई सत्र समाप्त कर देगी। बजाज समूह के थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक हितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 5.30 बजे नो केन के कारण थानाभवन मिल बंद हो गई थी। दोपहर दो बजे तक चीनी मिल ने पांच हजार क्विंटल गन्ने को इकट्ठा करके मिल को चलाया गया। पर्याप्त गन्ना आने के बाद तक चीनी मिल को चलाया जाएगा। एक घंटे में साढे़ तीन हजार क्विंटल गन्ने की पेराई मिल द्वारा की जाती है। रविवार शाम तक थानाभवन चीनी मिल अपना वर्ष 2017-18 का पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। मिल शनिवार तक एक करोड़ 43 लाख 80 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें