फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के चक्कर में चक्कर काट रहा वृद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध ने न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। एक वृद्ध कांशीराम आवास योजना के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा वृद्धावस्था पेंशन के लिए छह वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में ऊन झिंझाना मार्ग पर बस स्टैंड के निकट झोपड़ी बनाकर रह रहे वृद्ध उदल (70) ने वर्ष 2012 में कस्बे में बने कांशीराम आवास में मकान के लिए नगर पंचायत झिंझाना में आवेदन किया था, लेकिन आवास का आवंटन नहीं हो सका। इसके चलते उसे सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहना पड़ रहा है। इसके अलावा उसने पेंशन के लिए आवेदन किया, जो आज तक स्वीकृत नहीं हो पाई है। इसके अलावा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने पर भी नगर पंचायत झिंझाना से उसे आवास स्वीकृत नहीं हो पाया है। वृद्ध ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें