फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुम सिंह के सपनों को मिलकर करेंगे पूरा-सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुकुम सिंह के सपनों को पूरा करेंगे पूरा : सुरेश राणा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हुकुम सिंह के सपनों को मिलकर पूरा करेंगे। जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला घोसा चुंगी पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दामोदर सैनी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में दौरान गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार आने के बाद देश के साथ ही विदेशों में मोदी-मोदी की लहर गूंजी। पिछले दिनों पाकिस्तान ने हरकत की तो अफगानिस्तान जैसे देश ने भारत को सेना के हेलिकॉप्टर लैडिंग के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराने को कह दिया था। 2017 के यूपी चुनाव से पहले मोदी ने वादा किया था कि कैराना से पलायन का कलंक धो देंगे। सुरेश राणा ने कहा कि कंडेला में तीन सौ करोड़ की लागत से नए उद्योग लगेंगे, ताकि यहां का विकास होने के साथ ही सबको रोजगार मिले। मुख्यमंत्री जल्द ही जिले में आकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग के विकास को हरी झंड़ी देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामअवतार सेहरावत, संजीव जैन, अबरार अहमद, मेहरबान कुरैशी, शगुन मित्तल, शक्ति सिंघल, अजय कंसल, संत कुमार, रोहताश सैनी, ईश्वरचंद जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें