चौसाना। बैशाखी के अवसर पर सिख समाज की ओर नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर कीर्तन भी किया गया। कई गांवों से होकर झांकी कुंथलपुर गुरुद्वारे में जाकर संपन्न हुई ।
शु्क्रवार को बैशाखी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौसाना के गांव खोडसमा स्थित कुथंलपुर गुरुद्वारा समिति के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन आयोजन किया गया। इसमें शामिल गुरुग्रंथ साहिब की झांकियों को फूलमालाओं से सजाया गया था। झांकियों का नेतृत्व बाबा गुरुनाम सिंह ने किया। गुरुग्रंथ साहिब की झांकी वाली कार के आगे-आगे जल से मार्ग का शुद्धिकरण किया गया। नगर कीर्तन का जत्था कुथंलपुर गुरुद्वारा से होता हुआ सुंदरनगर, चौसाना, भडी, सकौती, बिडौली, केरटू, रंगाना फार्म, डेरा शाकमान से वापस कुथंलपुर गुरुद्वारा मेें संपन्न हुआ। इस दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से माहौल श्रद्घामय हो गया। बैशाखी के उपलक्ष्य में शनिवार से कुथंलपुर गुरुद्वारे में मेले का शुभारंभ होगा, जो दो दिन तक चलेगा। हजारों भक्तों के साथ चल रहे गुरुग्रंथ साहिब के नगर कीर्तन के दौरान चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। मास्टर जुगल किशोर, नवाब सिंह, गुलाब सिंह, गुरविंद्र सिंह, प्रकट सिंह, दर्शन सिंह, खीरू, काला सिंह, मालक सिंह, जज सिंह, सतबीर सिंह, नौरंग सिंह, सतनाम सिह, सरबजीत सिंह, पाल्ला सिह, गुरुमुख सिंह आदि मौजूद रहे।