फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम शामली डिपो ने किया बस स्टैंड के लिए भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मांग पर कैराना में पीडब्लूडी विभाग की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को एआरएम शामली डिपो मनोज कुमार वाजपेयी ने भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

15 दिन पूर्व कैराना में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पीडब्लूडी विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन दिया था। इसमें बताया गया था कि कैराना में रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर में कांधला तिराहे पर पीडब्लूडी की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने की सरकार से मांग की थी। इस पर शासन ने संज्ञान लिया और शामली प्रशासन से रिपोर्ट तैयार कर भेजने के आदेश दिए। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शामली डिपो के एआरएम मनोज कुमार वाजपेयी से आख्या मांगी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को कैराना पहुंचे एआरएम ने पीडब्लूडी की उक्त भूमि का निरीक्षण किया। एआरएम ने बताया कि भूमि का निरीक्षण किया गया है। रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें