शामली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के शामली जिलाध्यक्ष नीटू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई की मांग की गई। हालांकि राजनीतिज्ञ लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने चंद्रशेखर पर दोबारा रासुका की संस्तुति कर दी। इस कारण चंद्रशेखर को जेल से रिहा होने से रोका जा रहा है, जिस कारण भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़े लोगों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ मार्च को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अमित कुमार, अरुण गौतम, नकुल कल्याणी, दीपक, एके गौतम, विनीत, पंकज, हनी, अविनाश, चंद्रपाल, अनुज और हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।