बीएससी कृषि की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 को
शामली। आरके पीजी कॉलेज डेयरी साइंस एवं प्रौद्योगिकी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर एके गुप्ता ने बताया कि बीएससी कृषि में पंचम सेमेस्टर में कोड संख्या डी 592 की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 फरवरी को होगी। उन्होंने सभी छात्रों को सुबह 9.30 बजे कॉलेज पहुंचकर परीक्षा में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। सभी छात्रों को अपना अपना प्रवेश पत्र व पूर्व सेमेस्टर की अंकतालिका लेकर आने के लिए कहा।